यह पदयात्रा शहर के मानसरोवर कॉम्प्लेक्स से प्रारंभ होकर फव्वारा चैक तक निकाली गई, जहां महिलाओं ने एकजुट होकर महिला सम्मान, अधिकार और समान भागीदारी के समर्थन में जोरदार स्वर बुलंद किए। प्रतिभागियों ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, किंतु विपक्ष द्वारा इसका विरोध महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के विरुद्ध है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती विजया यादव ने कहा कि देश की आधी आबादी को निर्णय प्रक्रिया में सम्मानजनक भागीदारी दिलाने के इस प्रयास को राजनीतिक स्वार्थों की भेंट चढ़ाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब अपने अधिकारों के प्रश्न पर मौन नहीं रहेंगी और जो भी नारी सम्मान के विरुद्ध खड़ा होगा, उसे लोकतांत्रिक माध्यमों से करारा उत्तर दिया जाएगा।
श्रीमती शालिनी साहू ने कहा कि इस पदयात्रा में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर यह संदेश दिया है कि महिलाएं अब अपने राजनीतिक अधिकारों और सम्मान के प्रति पूरी तरह सजग हैं। उन्होंने कहा कि समाजसेवी महिलाएं, शिक्षिकाएं, युवतियां, गृहिणियां, वरिष्ठ नागरिक एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं की उपस्थिति ने यह प्रमाणित कर दिया है कि नारी सम्मान का विषय किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि पूरे समाज का विषय है।
श्रीमती भारती साहू ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और राजनीतिक भागीदारी के प्रश्न पर महिलाएं भविष्य में भी एकजुट रहेंगी तथा किसी भी प्रकार के विरोध का लोकतांत्रिक और सशक्त तरीके से जवाब देंगी। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान, अधिकार और समान प्रतिनिधित्व के लिए एक सशक्त जनचेतना अभियान की शुरुआत है।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों की प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार द्वारा लाए गए महिला आरक्षण के निर्णय का समर्थन किया और इसे “नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल” बताया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ताराचंद्र बाबरिया, जिला महामंत्री विजय पाण्डे, कमलेष उइके श्रीमति आरती खंडेलवाल, श्रीमति अमिता तुलसी बरहैया, श्रीमति नीलू जंघेला, श्रीमति नीलू निर्मलकर, श्रीमति स्मृति यादव, श्रीमति प्रीति तिवारी श्रीमति पूर्णिमा जैन श्रीमति लीला बिजोलिया श्रीमति कांता ठाकुर श्रीमति नेहा वर्मा श्रीमति सरोज रघुवंशी श्रीमति उर्मिला भारती श्रीमति वंदना विश्वकर्मा श्रीमति वर्षा विश्वकर्मा, श्रीमति माया बंदेवार श्रीमति जया विश्वकर्मा श्रीमति प्रीति बिसेन श्रीमति शबनम जफर खान श्रीमति निशा गोस्वामी श्रीमति रष्मि साहू श्रीमति सुनीता यादव श्रीमति रुक्मणी खलोटे, श्रीमति नीलू छेत्री सुश्री उदिता यादव श्रीमति रानी सूर्यवंषी, श्रीमति लक्ष्मी केवलारिया श्रीमति सरिता चोरे श्रीमति सोनिया कुमरे भरत घई, राकेष माइकल पहाडे, रोषन सिगनापुरे, पवन गोस्वामी, यमन साहू, तरूण सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
0 टिप्पणियाँ