शैलेन्द्र बबलू पटेल के किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर सांसद बंटी विवेक साहू ने मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं


सच की आंखें छिन्दवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा वरिष्ठ किसान नेता शैलेन्द्र बबलू पटेल को नई जिम्मेदारी देते हुए किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शैलेन्द्र बबलू पटेल नियुक्ति के बाद सांसद कार्यालय पहुंचे हुए थे। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने शैलेन्द्र बबलू पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका फूल मालाओं से स्वागत करते हुए मुंह मिठा किया।
उल्लेखनीय है कि सांसद कार्यालय पहुंचे नवनियुक्त किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र बबलू पटेल ने उन्हें नई जिम्मेदारी और दायित्व दिए जाने पर सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया।             इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र बबलू पटेल को हर दम सहयोग देने का आश्वासन दिया। शैलेन्द्र बबलू पटेल ने भी सांसद बंटी विवेक साहू को किसानों के हित में हमेशा ही कार्य करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर चाँद नगर पारिषद अध्यक्ष दान सिंह पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सक्सेना, मंडल अध्यक्ष मदन राय, विजेंद्र ठाकुर, धरम वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र पटेल, डॉ विजेंद्र ठाकुर, कामेंद्र ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता रामदास पटेल, राकेश पटेल, जितेंद्र पटेल, अनिल उईके, सौरभ भार्गव, आदित्य ठाकुर, चन्द्रभूषण पटेल, सारंग पटेल, प्रदीप शर्मा,  हरवंश पटेल, शुभम शर्मा, संजय ठाकुर, धनराज वर्मा, हरिप्रसाद वर्मा, आशीष वर्मा, पवन साहू, रामकुमार वर्मा, रिक्खीराम वर्मा, रामनारायण पटेल, अनिल पटेल, गनाराम उईके सहित अन्य कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ