भीषण गर्मी में राहत: शीलादेही में सार्वजनिक प्याऊ (जल मंदिर) का शुभारंभ

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
भीषण गर्मी में राहत: शीलादेही में सार्वजनिक प्याऊ (जल मंदिर) का शुभारंभ
छिंदवाड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन और राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से ग्राम शीलादेही में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा सार्वजनिक प्याऊ (जल मंदिर) का शुभारंभ किया गया। यह पहल मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत की गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन विकास खण्ड समन्वयक संजीव भांवरकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर पेयजल पात्रों का विधिवत पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में जिला समन्वयक अखिलेश जैन एवं परामर्शदाता मनीष कैथवास के मार्गदर्शन में इस पहल को आगे बढ़ाया गया।
विकास खण्ड समन्वयक संजीव भांवरकर ने जल गंगा संवर्धन अभियान की जानकारी देते हुए जल संरक्षण और जल सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं परामर्शदाता मनीष कैथवास ने बताया कि यह प्याऊ राहगीरों के लिए अमृत समान है और समिति का उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति प्यासा न रहे।

समिति अध्यक्ष उत्तम विश्वकर्मा एवं सचिव श्रीमती सरोज पहाड़े ने बताया कि इस पुनीत कार्य में समिति के सभी सदस्यों एवं ग्रामीणों का सहयोग मिला है। कार्यक्रम के दौरान “जल ही जीवन है” और “जल है तो कल है” जैसे नारों से पूरा गांव गूंज उठा।

इस अवसर पर शंकर राम प्रजापति, नविता सिंह सहित समिति के सदस्य, बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default