0–5 वर्ष के बच्चों में कुपोषण प्रबंधन के लिये जिलेभर में “पोषण क्लिनिक” का हुआ सफल आयोजन


सच की आंखें

छिन्दवाड़ा/ 30 अप्रैल 2026/ जिला कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन में 0 से 5 वर्ष के बच्चों में कुपोषण के प्रभावी प्रबंधन के लिए जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर पोषण क्लिनिक आयोजन किया गया। इस पहल के अंतर्गत सभी विकासखंडों के आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले द्वारा कुपोषित बच्चों की पहचान की गई।

     पहचाने गए बच्चों की संबंधित आरोग्य केंद्रों पर मेडिकल ऑफिसर, सीएचओ एवं एएनएम द्वारा जांच की गई तथा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। जिन बच्चों में चिकित्सीय जटिलताएं पाई गईं, उन्हें नियमानुसार पोषण पुनर्वास केंद्र एवं राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत संबंधित अधिकारियों को रेफर किया गया। इसके साथ ही ऐसे कुपोषित बच्चे, जिनमें समुदाय स्तर पर रहकर स्वास्थ्य सुधार संभव है, उनका 12 सप्ताह तक दोनों विभागों के कार्यकर्ताओं द्वारा सतत फॉलो-अप एवं देखभाल की जाएगी। इस कार्यक्रम की नियमित मॉनिटरिंग एवं मासिक समीक्षा की जिम्मेदारी जिला एवं विकासखंड स्तर के संयुक्त अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ