नगर निगम द्वारा गल्ला मार्केट क्षेत्र व परासिया रोड स्थित फटका मशीन के बाजू से हटाया अतिक्रमण

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें

छिन्दवाड़ा/ 30 अप्रैल 2026/ नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी.राय के निर्देशानुसार शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गल्ला मार्केट क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा अपने निर्धारित क्षेत्र से बाहर निकालकर सड़क पर अधिक मात्रा में सामान रखकर अतिक्रमण किया जा रहा था। निगम अमले ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया तथा कुछ सामान जब्त कर लिया। साथ ही हेड अनाउंसमेंट के माध्यम से दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे केवल अपने निर्धारित क्षेत्र में ही सामान रखकर व्यापार करें।

     इसके अतिरिक्त परासिया रोड स्थित फटका मशीन के बाजू में शासकीय भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा गुमठी एवं हाथ ठेला लगाकर अवैध रूप से व्यवसाय किया जा रहा था। निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो गुमठी एवं एक हाथ ठेला जब्त कर फटका मशीन परिसर में जमा कराया। नगर निगम द्वारा चेतावनी दी गई है कि भविष्य में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default