था की 15 वर्ष से बंद हेड पंप से पानी निकल सकता है।लेकिन आमला के वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद कुमारी खुशबू अतुलकर की
सूझ बुझ से बस स्टेंड मॉल गोदाम के क्षेत्र में आबिद के निवास के सामने बंद पड़े हेड पंप में पाइप टूट चुके थे पार्षद अतुलकर ने बार
बार जल शाखा प्रभारी को आगाह किया की इसमें पर्याप्त पानी है इसमें मोटर डाल कर चालू करे बडी मशशकत के बाद नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे जल शाखा प्रभारी ने नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाड़रे के साथ हेड पंप में मोटर डाली गई और चमत्कार हो गया 15 वर्ष से बंद हेड पंप से प्रेशर के साथ पानी निकल पड़ा नगर पालिका पार्षद की इस कामयाबी पर वार्ड वासियों में हर्ष व्याप्त है वार्ड क्रमांक 9 बस स्टैंड माल गोदाम क्षेत्र में शेख आबिद के मकान के सामने करीब 15 वर्षों से एक हैंडपंप पूर्ण रूप से बंद पड़ा हुआ था वार्ड पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर द्वारा पिछले तीन वर्षों से नगर पालिका को इस हैंड पंप को चालू करने की मांग की जा रही थी किंतु नपा द्वारा इस हैंडपंप में पानी नहीं है कहा जाता था और इसमें पाइप टूट के फस चुके हैं यह बताया जाता था फिर भी पार्षद द्वारा बार-बार जल शाखा प्रभारी अरुण पवार से इस हैंडपंप को चालू करने की मांग की गई इसके बाद जल शाखा प्रभारी अरुण पवार ने अपनी टीम भेज कर 15 वर्षों से बंद पड़े हुए हैंडपंप जिसके अंदर पाइप टूट के फस चुके थे उसे बड़ी मशक्कत के बाद मशीन द्वारा निकवाला गया और इस बोर में हैंडपंप निकाल के मोटर पंप डाल कर पानी उगलने को मजबूर कर दिया पार्षद ने बताया कि मेरे द्वारा कई बार इस हैंड पंप को चालू करने की मांग की थी जो आज जल शाखा प्रभारी अरुण पवार जी ने अपनी टीम भेज कर बहोत मशक्कत से इसे चालू करवा दिया है साथ ही इसमें विद्युत कनेक्शन कराया गया है आगे पार्षद ने बताया कि इस बोर के चालू होने से माल गोदाम क्षेत्र के रहवासियों को अब पानी की बिल्कुल भी परेशानी नहीं होगी वार्ड पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितीन बिंजवे जल शाखा प्रभारी अरुण पवार एवं उनकी टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया और क्षेत्र वासियों की ओर से आभार प्रकट किया इस कार्य का माल गोदाम क्षेत्र वासियों ने अपनी पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर के प्रयासों का नतीजा बताया
0 टिप्पणियाँ