भंडारा प्रसादी के साथ संपन्न हुआ शतचंडी महायज्ञएक हफ्ते तक चला महायज्ञ नगर वासियों को आशीर्वाद दे गई मां

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

सच की आंखें आठनेर मां अंबा मंदिर नगर सेठानी माता के दरबार में एक हफ्ते तक शतचंडी महायज्ञ  एवं कलश महा अनुष्ठान का आयोजन महाराष्ट्र प्रांत के महंत श्री गोविंद राव महूणकर देवल गांव राजा महाराष्ट्र उनके सानिध्य में यह  यज्ञ एवं कलश महा अनुष्ठान का आयोजन संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में आठनेर नगर सहित क्षेत्र के सभी ग्रामों वासियों द्वारा पूर्ण सहयोग कर एक सप्ताह तक मंदिर में शिवलिंग एवं हनुमान जी की प्रतिमाओं की स्थापना कलश स्थापना एवं यज्ञ में आहुतियां देने के लिए नगर वासी सहित सभी क्षेत्रवासी जोड़े से इस यज्ञ में बैठे और सभी ने आहुति देकर माता महारानी से सभी को अच्छा रखने धन-धान्य से सुखी संपन्न बनाने एवं मां की कृपा सब पर बनी रहे ऐसी सभी ने मां से ऐसा आशीर्वाद लिया आज बाजार चौक प्रांगण में माता के दरबार में सभी नगर वासियों क्षेत्र वासियों के सहयोग से भंडारा महाप्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें सभी लोग शामिल होकर भंडारा प्रसादी का लाभ लिया और पुण्य अर्जित किया
 
 *हजारों श्रद्धालुओं ने लिया* *भोजन प्रसादी का पुण्य लाभ*
शतचंडी महायज्ञ एवं कलश महाअनुष्ठान संपन्न कार्यक्रम में लगभग 25 से 30000 श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भोजन प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित र्किया यह भोजन प्रसादी नगर वासियों एवं क्षेत्र वासियों के सहयोग से भोजन बनाया गया और भोजन वितरण किया गया गुरुवार के दिन साप्ताहिक बाजार आठनेर में लगता है जिसमें दूर-दूर से लोग आते हैं इस कारण यह भंडारा प्रसादी में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और माता रानी के मंदिर में अपना शीश झुकाया और भोजन प्रसादी ग्रहण कर आशीर्वाद लिया
 *मंदिर समिति ने सभी का माना* *आभार*
एक सप्ताह तक चले शतचंडी महायज्ञ एवं कलश महा अनुष्ठान मैं सभी नगरवासियों व्यापारी बंधुओ क्षेत्र वासियों सभी दानदाताओं का अंबा मंदिर समिति सभी के सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त करती है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default