24 घंटे के भीतर मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
24 घंटे के भीतर मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
जुन्नारदेव। चर्च तिराहा स्थित मेन रोड पर ट्रैक्टर चालक एवं उसके साथी के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को जुन्नारदेव पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 मई की रात्रि करीब 11:40 बजे आरोपी अहबाब खान, अदनान खान, अशफाक अहमद मंसूरी एवं एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर उमराडी निवासी आदिवासी युवक श्यामू मर्सकोले के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए उसके साथी रामू यदुवंशी के साथ भी मारपीट की गई।

घटना की रिपोर्ट पर थाना जुन्नारदेव में अपराध क्रमांक 190/26 के तहत विभिन्न धाराओं सहित एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अहबाब खान (28 वर्ष), अदनान खान (22 वर्ष) एवं अशफाक अहमद मंसूरी (24 वर्ष) निवासी जुन्नारदेव को 23 मई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में गुंडागर्दी एवं असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

कार्रवाई में एसडीओपी जुन्नारदेव सुनील वरकड़े के निर्देशन में उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे, आरक्षक योगेश जांगले एवं आरक्षक संतोष धुर्वे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default