सच की आंखें छिंदवाड़ा__ अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 22 मई 2026 के अवसर पर भोपाल स्थित भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में सर्वप्रथम राष्ट्रीय समारोह का आयोजन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार के राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन ,मध्यप्रदेश शासन के पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण चेन्नई के अध्यक्ष वीरेंद्र आर तिवारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य जनों के बीच जैव विविधता दिवस मनाया गया।एवं जैव विविधता संरक्षण के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत की गई ।कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मंच से मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए राज्य स्तरीय जैव विविधता पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी चयनित प्रतिभागियों को बधाई प्रेषित की गई।इसी मंच से आयोजित राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय जैव विविधता पुरस्कार वर्ष 2024 एवं 2025 के सात श्रेणियों चयनित पुरस्कारों में व्यक्तिगत अशासकीय श्रेणी में वर्ष 2025 का राज्य स्तरीय जैव विविधता प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने का गौरव छिंदवाड़ा जिले के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त ,पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय योगदान देने वाले पर्यावरण हितैषी विनोद कुमार तिवारी को अतिथियों के हस्ते तीन लाख रुपए एवं प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेट कर राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आयोजित राज्य स्तरीय जैव विविधता पुरस्कार सम्मान समारोह में राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण चेन्नई के अध्यक्ष वीरेंद्र आर तिवारी , वन प्रबंधन संस्थान भोपाल के निदेशक डॉक्टर के रवि चंद्रन, तथा राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण चेन्नई के सदस्य सचिव डाक्टर बी बालाजी, राज्य जैव विविधता बोर्ड के सदस्य सचिव सुदीप सिंह सहित राज्य स्तरीय विविधता बोर्ड के पूर्व सदस्य सचिव श्री राम गोपाल सोनी,श्री अतुल श्रीवास्तव,एवं श्री मूर्ति जी पूर्व आई एफ श्री चितरंजन त्यागी सहित गणमान्य जन उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ