तामिया। किसानों को उर्वरक वितरण में होने वाली परेशानी एवं अव्यवस्था को रोकने के उद्देश्य से जनपद पंचायत तामिया के सभाकक्ष में उर्वरक वितरण प्रणाली ई-विकास अंतर्गत ई-टोकन बुकिंग संबंधी प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में पंचायत स्तरीय वालिंटियर, कर्मचारी एवं कृषकों को ई-टोकन बुक करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जिले से सहायक संचालक कृषि धीरज ठाकुर, अनुविभागीय कृषि अधिकारी परासिया प्रमोद सिंह उट्टी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तामिया योगेश उइके सहित कृषि विभाग का अमला उपस्थित रहा। वहीं विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए वालिंटियर एवं कृषकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।
अधिकारियों ने बताया कि ई-टोकन व्यवस्था लागू होने से किसानों को खाद वितरण के दौरान लाइन और भीड़भाड़ की समस्या से राहत मिलेगी। प्रशिक्षण के माध्यम से उपस्थित लोगों को मोबाइल एवं ऑनलाइन प्रक्रिया से ई-टोकन बुक करने की पूरी जानकारी दी गई, ताकि गांव स्तर पर किसानों को आसानी से सुविधा मिल सके और खाद वितरण में अफरा-तफरी की स्थिति न बने।
0 टिप्पणियाँ