खिरसाडोह बायपास के पास गेहूं से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
खिरसाडोह बायपास के पास गेहूं से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला
छिंदवाड़ा। खिरसाडोह बायपास के समीप सोमवार को गेहूं से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक पंचवली कॉलेज के पीछे वाले मार्ग से गुजर रहा था, तभी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे पलट गया।

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ट्रक में भरा गेहूं सड़क किनारे बिखर गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एवं संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। ट्रक पलटने के कारण कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default