सच की आंखें छिन्दवाड़ा। अधिक मास के अवसर पर जिले भर में विभिन्न स्थानों पर श्रीमद भागवत कथा और शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु आध्यात्म से जुड़ते हुए धर्मलाभ अर्जित कर रहे है। सांसद बंटी विवेक साहू भी अपने जिले के प्रवास के दौरान अपनी तमाम व्यस्तताओं के बीच भी जिले में आयोजित हो रही श्रीमद भागवत कथा और शिव महापुराण के कार्यक्रमों में लगातार शामिल हो रहे है।
रविवार को सांसद बंटी विवेक साहू ने चौरई और अमरवाड़ा प्रवास के दौरान ग्राम पौनारी, अमरवाड़ा, ग्राम भजिया और मारई में आयोजित श्रीमद भागवत कथाओं के कार्यक्रमों में शामिल होकर कथावाचकों का आशीर्वाद लेते हुए जिलेवासियों के लिए सुख, समृद्धि और वैभव की कामना की है। इस दौरान सांसद श्री साहू ने कथा पंडालों में आम श्रद्धालुओं के साथ बैठकर कथाओं का श्रवण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले भर में अधिक मास के अवसर पर आयोजित हो रहे धार्मिक आयोजनों से आमजन सीधे आध्यात्म से जुड़ रहे है। उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत कथा और शिव महापुराण के आयोजन का फल आयोजकों के साथ ही कार्यक्रमों में शामिल हो रहे श्रद्धालुओं को भी मिल रहा है। कार्यक्रम को विधायक कमलेश शाह सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रमों में विधायक कमलेश शाह, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति नितिन तिवारी, जनपद अध्यक्ष गणेश कंगाली, मंडल अध्यक्ष सचिन गोल्डी नेमा, अंकुर शुक्ला, नवीन बारस्कर, सौरभ ठाकुर, देवी पाल, वरिष्ठ भाजपा नेता टीकाराम चंद्रवंशी, रोहित पोफली, विशवेन्द्र बैस, सोनू सरसवार, कैलाश साहू, शेलेन्द्र पटेल, दीपक नेमा, आशु चाचड़ा, सूरज ठाकुर, मुकेश सूर्यवंशी, विनोद साहू, धनपाल शाह, विनोद चौरसिया, आशुतोष सोनी, संतोष वर्मा, मुकेश यादव, राधेश्याम सोनी, सतीश सूर्यवंशी, गोविंद सूर्यवंशी सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ