जन सेवा हिताय संगठन द्वारा आई टी आई में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया।

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
 

सच की आंखें छिंदवाड़ा जन सेवा हिताय संगठन द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान अनु कम्प्यूटर के सहयोग से आई टी आई में छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को नशे के प्रति जागरूक किया गया जिसमें जन सेवा हिताय संगठन संस्थापक श्रीमती हर्षा बनोदे तोमर ने बताया कि  युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया और उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया आई टी आई के छात्र तकनीकी शिक्षा ले रहे हैं और केरियर की शुरुआत में हैं, इसलिए यह उम्र नशे के खतरों को समझने के लिए सबसे सही है नशे से शरीर और दिमाग पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी प्रदान की अनु कम्प्यूटर संचालक अनुप्रिया साहू ने कहा कि नशे की लत कैसे जिंदगी बर्बाद करती है, इसे रचनात्मक तरीके से बचाव के बारे मे बताया गया छात्रों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई और जो लोग लत में हैं उन्हें नशा मुक्ति केंद्रों के नंबर और मदद के तरीके बताए । डॉ दीपक चौरसिया ने बताया कि जन सेवा हिताय संगठन यहां नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का यहां कार्यक्रम इस वर्ष पूरे जिले में चलाया जाएगा नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, पूरे परिवार और समाज को तोड़ता है जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित आईटीआई शिक्षकगण छात्र छात्राएं एवं प्रमिला निगम उपस्थित हुए।

जन सेवा हिताय संगठन संस्थापक 
श्रीमती हर्षा बनोदे तोमर 
7470682277
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default