पेंच क्षेत्र के नए महाप्रबंधक बने विकास कुमार अग्रवाल, एचएमएस पदाधिकारियों ने किया स्वागत

पेंच क्षेत्र के नए महाप्रबंधक बने विकास कुमार अग्रवाल, एचएमएस पदाधिकारियों ने किया स्वागत
गुढ़ी अंबाड़ा/परासिया।
वेकोलि पेंच क्षेत्र में नए महाप्रबंधक के रूप में श्री विकास कुमार अग्रवाल ने पदभार ग्रहण किया। पूर्व महाप्रबंधक श्री एल.के. महापात्रा की विदाई के बाद आयोजित कार्यक्रम में एचएमएस संगठन एवं कोयला श्रमिक सभा के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर कोयला श्रमिक सभा पेंच क्षेत्र के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, महामंत्री राहुल पाल एवं कोषाध्यक्ष हाशिम खान सहित क्षेत्रीय कार्यकारिणी के सदस्य महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे। पदाधिकारियों ने पूर्व महाप्रबंधक श्री महापात्रा को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके सुखद भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।

वहीं नवागत महाप्रबंधक श्री विकास कुमार अग्रवाल का भी शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष शरद सोलंकी, शकील खान, कल्याण समिति सदस्य मंगेश मुंदेकर, सुरक्षा समिति सदस्य रोहित राय, वरिष्ठ सदस्य अखिलेश पांडे, संदीप वाशिंगटन, विनोद मंडलोई, संदीप राय, अकरम खान, दीप्तिकेश सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ