हिवरखेड़ी पुलिस चौकी में बकरा ईद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

हिवरखेड़ी पुलिस चौकी में बकरा ईद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

हिवरखेड़ी पुलिस चौकी में बकरा ईद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

चौरई। थाना चौरई अंतर्गत ग्राम हिवरखेड़ी पुलिस चौकी परिसर में बकरा ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चौकी प्रभारी एएसआई आजाद खान ने उपस्थित ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों से पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

बैठक में प्रधान आरक्षक रामजी यादव, आरक्षक दीना यादव, सागर चौहान, विमल चौहान, सैनिक राजकुमार धुर्वे सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। वहीं क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से कोटवार, ग्रामवासी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। ग्राम पंचायत हिवरखेड़ी से उपसरपंच गजेंद्र पटेल, लतीफ ठेकेदार, इस्माइल भाई, महमून मंसूरी एवं शरीफ मंसूरी भी मौजूद रहे।

एएसआई आजाद खान ने बताया कि हिवरखेड़ी पुलिस चौकी के अंतर्गत 14 ग्राम आते हैं। बकरा ईद पर्व के दौरान यदि किसी प्रकार की विवाद या अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है तो तत्काल पुलिस चौकी को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

बैठक में सभी नागरिकों ने शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default