भाजपा मोर्चा के अध्यक्षों ने संवाद कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों से की चर्चासांसद कार्यालय में किया गया मोर्चा अध्यक्षों का अभिनंदन


सच की आंखें छिंदवाड़ा। सांसद कार्यालय में मंगलवार को किसान एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जनप्रतिनिधियों के संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिलेभर से आए जनप्रतिनिधियों से भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र बब्लू पटेल और अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लोकेश डेहरिया ने विस्तार से चर्चा की। इस दौरान जिले भर से आए जनप्रतिनिधियों ने भाजपा मोर्चा के दोनों अध्यक्षों का हार्दिक अभिनंदन भी किया।
             सांसद कार्यालय में उक्त संवाद कार्यक्रम का आयोजन सारना मंडल अध्यक्ष ओम पटेल और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रमाकांत पटेल द्वारा किया गया था। इस संवाद कार्यक्रम के दौरान मोर्चा के अध्यक्षों ने जनप्रतिनिधियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। संवाद के दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए इससे आमजनों को होने वाले लाभ बताए। कार्यक्रम को भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र बब्लू पटेल और अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लोकेश डेहरिया सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष ओम पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि दिनेशकांत मालवीय, संतोष पटेल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रमाकांत पटेल, रामसिंह पटेल, सिपतराम जी, रामसिंह पटेल, दीपक कुर्मी, विजय सूर्यवंशी, लक्ष्मीकांत नागरे, नरेश ठाकुर, नितेश पटेल, गोलू पटेल, मोतीलाल साहू, देवेन्द्र विश्वकर्मा, धनकुमार पटेल, धर्मेन्द्र चौधरी, राजकुमार रघुवंशी, गेंदसिंह वानखेड़े, मुकेश पटेल, जय ठाकुर, राजेश पटेल, गोपाल रघुवंशी, आशिक मरकाम, राजू चंद्रवंशी, गोपाल कराडे सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ