श्रीमद भागवत कथा और श्री शिव महापुराण कथा के कार्यक्रमों में शामिल हुए सांसद बंटी विवेक साहू


सच की आंखें छिंदवाड़ा। धर्म के प्रति विशेष आस्था रखने वाले सांसद बंटी विवेक साहू जिलेभर में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में लगातार शामिल हो रहे है। इसी के तहत सांसद बंटी विवेक साहू मंगलवार को बी.बी.बी. रेसीडेन्सी चंदनगांव एवं महाकालेश्वर मंदिर मोक्षधाम रोड चंदनगांव में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर कथा वाचन किया।
           उल्लेखनीय है कि चंदनगांव स्थित बी.बी.सी. रेसीडेन्सी में 17 मई से 24 मई तक श्रीमद भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही महाकालेश्वर मंदिर मोक्षधाम रोड चंदनगांव में भी श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन चल रहा है। इस दौरान सांसद श्री साहू ने जहां कथा वाचकों का अभिनंदन करते हुए उनका आर्शीवाद प्राप्त किया वहीं दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में आमजनों के साथ बैठकर कथा का श्रवण भी किया। इस दौरान दोनों ही कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रध्दालुजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता जगेन्द्र अल्डक, सौरभ ठाकुर, अल्केश लांबा, राजू नरोटे, सचिन ताम्रकार, अजय द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ