लोगों के सुख दुख में शामिल हुए सांसद बंटी विवेक साहू

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें छिन्दवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू जिले के प्रवास के दौरान लगातार लोगों के सुख दुख में भी शामिल हो रहे हैं। रविवार को सांसद श्री साहू चौरई व अमरवाड़ा के प्रवास के दौरान लोगों के सुख दुख में भी शामिल हुए। सांसद श्री साहू ने ग्राम राजोला में पूर्व सरपंच रमेश पहलवान के निवास स्थान पहुंचकर उनके पुत्र के विवाह की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। ग्राम नंदेरा में स्वरूप पटेल के निवास स्थान पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धाजंलि अर्पित की।
            सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्राम भजिया में त्रिवेंद्र चंद्रवंशी के निवास स्थान पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की। अमरवाड़ा मंडल अध्यक्ष सचिन गोल्डी नेमा के निवास स्थान पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की। ग्राम बम्हनी लाला में सरपंच रामनारायण पटेल के निवास स्थान पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर कार्यक्रमों में विधायक कमलेश शाह, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति नितिन तिवारी, जनपद अध्यक्ष गणेश कंगाली, मंडल अध्यक्ष सचिन गोल्डी नेमा, वरिष्ठ भाजपा नेता टीकाराम चंद्रवंशी, रोहित पोफली, विशवेन्द्र बैस, सोनू सरसवार, कैलाश साहू, शेलेन्द्र पटेल, दीपक नेमा सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और परिवारजन उपस्थित थे।  
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default