प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष विकास के, विश्वास के एवं जनकल्याण को लेकर सांसद बंटी विवेक साहू कल से गांवों में चौपाल लगाकर चलाएगें जनसंपर्क अभियान


सच की आंखें छिन्दवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष विकास के, विश्वास के एवं जनकल्याण को लेकर सांसद बंटी विवेक साहू 09 जून एवं 10 जून को गांवों में जहां चौपाल लगाएगें वही गांवों में जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याएं सुनकर उसका निराकरण भी करेंगे। सांसद इस दौरान निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। सांसद श्री साहू इस दौरान ग्राम खारा, टेकापार और मानेगांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनते हुए उसका निराकरण करेंगे। वे इस दौरान ग्राम सावरवानी में रात्रि विश्राम भी करेंगे।
             सांसद बंटी विवेक साहू 09 जून को शाम 05ः30 बजे माहुलझिर के ग्राम खारा में चौपाल लगाते हुए शासकीय योजनाओं में लाभान्वित हितग्राहियों एवं आमजनों के साथ चर्चा करेंगे, वे इस दौरान रंगमंच के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी करेंगे। सांसद श्री साहू शाम 7 बजे से 8 बजे तक ग्राम बंधीढाना में हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने के साथ ही रंगमंच के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे और भजन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि 8ः15 से 8ः30 तक ग्राम बंधीढाना में ही मंडल अध्यक्ष नितेश पटेल के निवास स्थान पर आमजनों से मुलाकात करेंगे। सांसद श्री साहू ग्राम सावरवानी में रात्रि 9 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही ग्राम सावरवानी में ही रात्रि विश्राम भी करेंगे।
            सांसद बंटी विवेक साहू 10 जून को ग्राम सावरवानी में प्रातः 7 से 8 बजे तक गांव के युवाओं से संवाद व विचार विमर्श करेंगे साथ ही स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रातः 9 बजे ग्राम अन्होनी में मंदिर में पूजन अर्चन करने के साथ ही विकसित तीर्थस्थल का निरीक्षण भी करेंगे। प्रातः 9ः30 बजे ग्राम टेकापार में चौपाल लगाते हुए शासकीय योजनाओं में लाभान्वित हितग्राहियों एवं आमजनों के साथ चर्चा करेंगे। सांसद श्री साहू प्रातः 10ः30 बजे ग्राम चावलपानी में चिकित्सकों, शिक्षकों, व्यवसायियों,अधिवक्ताओं सहित सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से संवाद करते हुए वैश्विक संकट से निपटने के उपायों पर अमल करने का आव्हान करेंगे। सांसद श्री साहू प्रातः 11 बजे ग्राम मानेगांव में चौपाल लगाते हुए लाडली बहना, पीएम किसान योजना, पेंशन के हितग्राहियों एवं आमजनों के साथ चर्चा करेंगे, वे इस दौरान रंगमंच के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी करेंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ