सच की आंखें छिन्दवाड़ा/07 जून 2026/ विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 7 जून को "संडे ऑन साइकिल" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत सभी की सहभागिता से स्थानीय पुलिस लाइन छिंदवाड़ा से रविवार सुबह 7 बजे साइकिल रैली निकाली गई।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर इंदिरा चौराहा, पोला ग्राउंड, ईएलसी चौक से टर्न होकर कलेक्टर कार्यालय के सामने से होते हुए सत्कार चौक और बस स्टैंड मार्ग से वापस पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई।
साइकिल रैली में जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों, युवाओं, खिलाड़ियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर श्री विक्रम अहके एवं अपर कलेक्टर श्री धीरेंद्र सिंह की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा नियमित साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना था।
0 टिप्पणियाँ