जनकल्याण शिविर में 53 आवेदनों का मौके पर निराकरण

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
जनकल्याण शिविर में 53 आवेदनों का मौके पर निराकरण


सच की आंखें बड़कुही। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर परिषद बड़कुही द्वारा जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 12 जून से 14 जून 2026 तक पुरानी नगर परिषद कार्यालय भवन बड़कुही में आयोजित किया गया है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर छिंदवाड़ा के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर के प्रथम दिवस शुक्रवार को नागरिकों से कुल 53 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी आवेदनों का संबंधित विभागों द्वारा तत्काल परीक्षण कर मौके पर ही निराकरण किया गया।
शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं, जनसेवाओं एवं नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं और मांगों के आवेदन लिए जा रहे हैं। नगर परिषद ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ लेने तथा अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।

– मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद बड़कुही

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default