वार्ड क्रमांक 8 में पल्स पोलियो अभियान,पार्षद प्रमोद बंदेवार की उपस्थिति में बच्चों को पिलाई 'दो बूंद जिंदगी की'




सच की आंखें जुन्नारदेव।..आज पल्स पोलियो अभियान के तहत देशव्यापी चरण के अंतर्गत स्थानीय वार्ड क्रमांक 8 में बच्चों को सुरक्षा कवच देने के उद्देश्य से पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल मंत्री, पार्षद प्रमोद बंदेवार, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद बंदेवार द्वारा नन्हे-मुन्ने बच्चों को अपने हाथों से पोलियो वैक्सीन की 'दो बूंद जिंदगी की' पिलाकर की गई।इस अवसर पर वार्ड वासियों में भारी उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में माता-पिता अपने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। मुख्य अतिथि प्रमोद बंदेवार ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए हर बच्चे का टीकाकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने वार्ड वासियों से अपील की कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से वंचित न रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुनीता सोनी, सहायिका और स्वास्थ्य विभाग की रेशमा खान,ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा केंद्र पर आए बच्चों का रिकॉर्ड तैयार किया गया और दवा पिलाने के बाद उनकी उंगलियों पर पहचान के निशान लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान वार्ड के गणमान्य नागरिक, परिषद के सदस्य और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अभियान की सराहना की।

एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा"...... 

जागरूकता अपील:.... 

पार्षद प्रमोद बंदेवार ने वार्ड और नगर वासियों से कहा कि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए हर बच्चे को दवा पिलाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

भ्रांतियों को दूर करना:.... 

उन्होंने लोगों को समझाया कि यदि बच्चे को पहले भी खुराक मिल चुकी है, तो भी अभियान के दिन 'दो बूंद जिंदगी की' पिलाना अनिवार्य है ताकि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहे।

घर-घर दस्तक:...

 पार्षद प्रमोद बंदेवार ने बताया कि जो बच्चे आज किसी कारण वश आंगनबाड़ी केंद्र नहीं आ पाए हैं, उन्हें स्वास्थ्य विभाग और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम कल घर-घर जाकर दवा पिलाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ