सच की आंखें छिन्दवाड़ा/10 जून 2026/ जिले में खेलों के विकास और खेल अधोसंरचनाओं के निर्माण और उन्नयन कार्य के लिए कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक गत दिवस आयोजित हुई।
बैठक में जिले के इमलीखेड़ा क्षेत्र में निर्मित होने वाले इंटीग्रेटेड मल्टीपर्पस स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के निर्माण के लिए भवन निर्माण विकास निगम के अधिकारी को टेंडरिंग प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार पीआईयू को इंदिरा गांधी क्रिकेट स्टेडियम और टीटी हॉल के शेष बचे हुए कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया।
कलेक्टर ने ओलंपिक स्टेडियम में ग्रास फील्ड के कार्य को शीघ्रता से पूरा करने के लिए नगर निगम को निर्देशित किया गया। ओलंपिक खेल स्टेडियम और क्रिकेट स्टेडियम के सुलभ संचालन और रख रखाव , आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए आवश्यक नियमावली बनाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी खेल संघों को स्टेडियम के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।
0 टिप्पणियाँ