मोआरी भूमिगत कोयला खदान में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें उमरेठ, 27 जून। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं एसडीओपी परासिया श्री जितेन्द्र सिंह जाट के नेतृत्व में थाना प्रभारी उमरेठ निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर द्वारा "साइबर सेफ – क्लिक अभियान 2.0" के तहत मोआरी भूमिगत कोयला खदान में कार्यरत महिला एवं पुरुष श्रमिकों के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में श्रमिकों को ऑनलाइन वित्तीय ठगी, फर्जी लिंक एवं क्यूआर कोड स्कैम, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराध, डिजिटल अरेस्ट, साइबर ब्लैकमेल, फर्जी नौकरी एवं लोन के नाम पर होने वाली ठगी सहित विभिन्न साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन तथा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

पुलिस टीम ने श्रमिकों से साइबर वॉलंटियर बनने और अपने परिवार व समाज को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने साइबर अपराधों से सतर्क रहने और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर एवं प्रधान आरक्षक 728 नारायण उइके सहित पुलिस टीम उपस्थित रही। पुलिस ने संदेश दिया कि "सतर्क क्लिक ही सुरक्षित क्लिक है।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default