उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से मिले तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, समाज की लंबित मांगों पर हुई चर्चा

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से मिले तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, समाज की लंबित मांगों पर हुई चर्चा

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से मिले तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, समाज की लंबित मांगों पर की चर्चा

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से मिले तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, समाज की लंबित मांगों पर हुई चर्चा

भोपाल। अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अस्तोलिया ने भोपाल प्रवास के दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से सौजन्य भेंट कर समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं लंबित मांगों को उनके समक्ष रखा। उन्होंने उपमुख्यमंत्री को बताया कि महासभा द्वारा सामाजिक धर्मशाला, गौशाला, मंदिर निर्माण, सड़क निर्माण, छात्रा वास के लिए भूमि आवंटन सहित समाजहित से जुड़े अनेक विषयों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राजस्व विभाग तथा अन्य मंत्रालयों को समय-समय पर पत्र प्रेषित किए गए हैं, लेकिन अब तक उन पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी है। श्री अस्तोलिया ने उपमुख्यमंत्री को पूर्व में दिए गए सभी ज्ञापनों एवं पत्रों की जानकारी देते हुए इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तेली, साहू एवं राठौर समाज की इन मांगों का निराकरण होना आवश्यक है।उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने समाज की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे इन विषयों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा कर समाजहित में आवश्यक कार्रवाई के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अस्तोलिया ने विश्वास व्यक्त किया कि शासन स्तर पर सकारात्मक पहल होने से समाज की वर्षों पुरानी मांगों का समाधान होगा तथा मध्य प्रदेश सरकार के प्रति समाज का विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ