एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पार्षद प्रमोद बंदेवार ने किया वृक्षारोपण



एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पार्षद प्रमोद बंदेवार ने किया वृक्षारोपण
एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पार्षद प्रमोद बंदेवार ने किया वृक्षारोपण

जुन्नारदेव। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से शनिवार को स्थानीय सोमाटेकड़ी टचिंग ग्राउंड में भाजपा के ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर मंडल मंत्री एवं वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद प्रमोद बंदेवार ने अपनी माता के सम्मान में पौधा लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रमोद बंदेवार ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही जरूरी है।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और क्षेत्र को हराभरा बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद राजेंद्र सूर्यवंशी, पर्यावरण खंड संयोजक विशाल श्रीवास्तव, बूथ अध्यक्ष बृजमोहन नागवंशी, राजेश यादव, कमलेश मसराम सहित अनेक कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि पेड़ शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जल संरक्षण में सहायक होते हैं, प्रदूषण को नियंत्रित करते हैं तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम ने क्षेत्रवासियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हरियाली के प्रति सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ