विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जुन्नारदेव----- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बैंक परिसर के सामने आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों एवं पर्यावरण मित्र रवि चतुर्वेदी ने उपस्थित ग्राहकों एवं नागरिकों को पर्यावरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण संतुलन बना रहता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण भी सुनिश्चित होता है। पर्यावरण मित्र रवि चतुर्वेदी ने उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया।कार्यक्रम में एसबीआई शाखा प्रबंधक उत्तम बवित्सले, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शाखा प्रबंधक नवीन दामले, फील्ड ऑफिसर अजय कुमार कोडले, श्री सागर, प्रमोद कुमार भमरकर, पुष्कर मेश्राम, नितिन सरयाम, पर्यावरण मित्र रवि चतुर्वेदी, प्रवीण बेलसरे सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default