भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथन



सच की आंखें छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नरेंद्र राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, प्रदेश मंत्री अतित पवार, प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुज पाटकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रूपेश मोहबे की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

बैठक में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के आगामी छिंदवाड़ा प्रवास एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की जनहितैषी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के कार्यक्रमों को निरंतरता के साथ सफल बनाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने का आग्रह किया। वहीं जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक ने प्रदेश से आए पदाधिकारियों को जिले में पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा पूर्व में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी।

बैठक में प्रदेश से आए सभी अतिथियों ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की और संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीराम वेदप्रकाश चौरसिया ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री यशवंत पवार ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर सत्यनारायण चौरिया, डॉ. गोपाल यदुवंशी, संतोष वर्मा, नीरज भारद्वाज, बामन सावले, श्रीमती वंदना विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष पंकज पवार, मूरत नायक, अभिषेक राय, अमित बरहैया, विजय साहू, जयंत राय सहित जिला कार्यसमिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ