गांवों और शहरों में हर पात्र हितग्राही को सीधे मिल रहा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ: बंटी विवेक साहूसांसद ने बिछुआ के ग्राम ने राघादेवी, साहनवाड़ी, पनियारी और बड़ोसा में लगाई चौपाल सांसद ने गांवों में पहुंचकर चैपाल के माध्यम से आमजनों व ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही किया निराकरणसांसद ने विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते हुए बड़ोसा में किया रात्रि विश्राम

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

सच की आंखें छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में गांवों और शहरों के हर पात्र हितग्राहियों को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। अब लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए बिजोलियों की मदद नहीं लेनी पड़ रही है। अब हितग्राहियों के खाते में सीधे जनकल्याणकारी योजनाओं की सहायता राशि भेजी जा रही है। यह बात सांसद बंटी विवेेक साहू ने बिछुआ के ग्राम ने राघादेवी, साहनवाड़ी, पनियारी और बड़ोसा में चौपाल लगाते हुए आमजनों को संबोधित करते हुए कही।  
             सांसद बंटी विवेक साहू ने बिछुआ के गांवों में चौपाल लगाकर चौपाल में बडी संख्या में पहुंचे आदिवासी भाई-बहनों व ग्रामीणों और आमजनों से चर्चा करते हुये उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण भी किया है। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्रामीणों को बताया कि मोदी सरकार के 12 साल विश्वास,विकास एवं जनकल्याण के रहे है। इस दौरान सांसद श्री साहू ने ग्रामीणों एवं आमजनों को बताया कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का शतप्रतिशत लोगों को लाभ मिल रहा है। सांसद श्री साहू ने जहा राघादेवी में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना भी की। इस दौरान सांसद ने गांवों में पौधारोपण भी किया। सांसद बंटी विवेक साहू ने चौपालों में पहुंचकर आमजनों पर फुलों की वर्ष करते हुये आमजनों का अभिनंदन और स्वागत भी किया।    
           उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू ने मोदी सरकार के सफलतम 12 वर्ष विकास के, विश्वास के एवं जनकल्याण को लेकर बुधवार को बिछुआ के ग्राम ने राघादेवी, साहनवाड़ी, पनियारी और बड़ोसा जहां चौपाल लगाई वही गांवों में जनसंपर्क अभियान के तहत आदिवासी भाई-बहनों व ग्रामीणों और आमजनों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याएं सुनकर उसका मौके पर ही निराकरण भी किया। इस दौरान सांसद श्री साहू ने जहां मौके पर मौजूद अधिकारियों को आमजनों की समस्याओं का निराकरण के निर्देश भी दिए वहीं कुछ मामलों को वरिष्ठ अधिकारियों से मोबाईल पर बात करते हुए समस्याओं का शीघ्र अतिशीघ्र निराकरण करने के निर्देश भी दिए। सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्राम लोहांगी में महिलाओं से संवाद करते हुए विशिष्टजनों से मुलाकात की। सांसद बंटी विवेक साहू 18 जून को सुबह 7 से 8 बजे तक ग्राम बड़ोसा में स्थित बालक छात्रावास में युवाओं से संवाद करेंगे एवं सुबह 8ः30 बजे ग्राम बड़ोसा में ही स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • कार्यक्रमों में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान प्रमुख रूप से किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र बब्लू पटेल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, भाजपा जिला मंत्री गोलू नागरे, चैरई विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, मंडल अध्यक्ष शैलेश चोपड़े, मदन राय, विजेन्द्र ठाकुर, नीरज सिंह ठाकुर, गोपाल कवरेती, रामसिंह पटेल, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, दिनेशकांत मालवी, विश्वेन्द्र बैस, शिव चैरसिया, मारूति कोचे, विजेन्द्र दीक्षित, हरीशचन्द्र जाम्बुलकर, राजेश रघुवंशी, निरंकुश नागरे, संदीप भटट, हिम्मतराम सोनी, मोनू पवार, सचिन कड़वे, घनश्याम पवार,राजेन्द्र परतेती, भोजे वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी, विशिष्टजन, महिलाएं, युवा एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default