जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अमरवाड़ा में जल संगोष्ठी का हुआ आयोजन


सच की आंखें 

छिन्दवाड़ा/29 जून 2026/ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में विकासखंड अमरवाड़ा की विकासखंड समन्वयक सुश्री वंदना राकेसिया एवं मेंटर्स के नेतृत्व में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अमरवाड़ा में जल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान, जो 19 मार्च से 30 जून तक संचालित है, के अंतर्गत लोगों को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

      संगोष्ठी में जल स्रोतों की साफ-सफाई, गहरीकरण, वर्षा जल संचयन, पौधरोपण सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। संगोष्ठी के उपरांत छिंदवाड़ा मुख्य मार्ग स्थित धुबघट नदी में सभी विद्यार्थियों के साथ नदी की साफ-सफाई की गई तथा जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

       इस अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री सतीश उइके, श्री गजेंद्र सिंह सिसोदिया, श्री कुंजबिहारी वर्मा, श्री दिनेश साहू, मेंटर्स श्री राजेश तिवारी, श्री भुनेश्वर सूर्यवंशी, डॉ.आर.के. मालवी, श्रीमती बैजंती पवार सहित नवांकुर स्वामी विवेकानंद समिति के पदाधिकारी तथा एम.एस.डब्ल्यू. एवं बी.एस.डब्ल्यू. के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ