विश्व पर्यावरण दिवस पर राठौर समाज ने चलाया स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस पर राठौर समाज ने चलाया स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान
मनेश साहु संपादक 9407073701
सच की आंखें समाचार

डोंगरगांव। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम डोंगरगांव में राठौर तेली समाज द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पेड़-पौधों की साफ-सफाई की गई तथा देवों के देव महादेव भोलेनाथ मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के अनेक लोगों एवं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। उपस्थित लोगों को पौधे भी वितरित किए गए।
अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश संगठन सचिव श्याम राठौर के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण करना था। राठौर समाज द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों जैसे बिस्टान, महेश्वर, समेड़ा, सनावद, बड़वाह सहित अनेक क्षेत्रों में भी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कसरावद में शिक्षक राजेंद्र राठौर के नेतृत्व में तथा डोंगरगांव में समाजजनों के सहयोग से अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की सराहना अखिल भारतीय तेली महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम एस्ट्रो, युवा प्रदेश अध्यक्ष अमित राठौर, पूर्व कैबिनेट मंत्री रविकरण महाजन, संतोष राज, अशोक छिंदवाड़ा, पत्रकार मनीष तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने की। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रानी राठौर एवं महिला महामंत्री वंदना रमेश राठौर ने भी अभियान की प्रशंसा करते हुए पर्यावरण संरक्षण को समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताया।
इस अवसर पर श्याम राठौर ने सभी नागरिकों एवं समाजबंधुओं से कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय का सबसे बड़ा नेक और पुण्य कार्य है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ