करैरा। साहू समाज करैरा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह रविवार को ताज विलास गार्डन, सिटी सेंटर करैरा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। पत्रकार संतोष राज को मिली जानकारी के अनुसार समारोह में समाज के हजारों लोगों की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती, शिक्षा, युवाओं के उत्थान एवं समाज के सर्वांगीण विकास का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां कर्मा देवी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात समाज की महिलाओं एवं युवतियों ने स्वागत वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने सभी मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों, समाज के वरिष्ठजनों एवं जनप्रतिनिधियों का पुष्पमाला, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।समारोह के मुख्य अतिथि करैरा विधायक रमेशप्रसाद खटीक एवं पूर्व विधायक माखनलाल राठौर रहे। विशिष्ट अतिथियों में रामनिवास शाह (विधायक, सिंगरौली), कैलाश साहू (पूर्व विधायक, झांसी), राधेलाल साहू (पूर्व जिलाध्यक्ष, झांसी), मनोज साहू (अध्यक्ष, रक्सा), विकास साहू (जिला उपाध्यक्ष भाजपा, ग्वालियर), हरिओम राठौर (सांसद प्रतिनिधि, शिवपुरी), अमित साहू (जिला महामंत्री, झांसी), सतीश साहू (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, साहू समाज झांसी), बाबूलाल राठौर (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय तेली महासभा) तथा राधेश्याम अस्तोलिया (प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय तेली महासभा) सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहीं। महिला प्रतिनिधियों में भारती साहू (महिला प्रदेश सचिव, अशोकनगर), मनीषा साहू (महिला प्रदेश उपाध्यक्ष, अशोकनगर), सविता साहू (महिला प्रदेश अध्यक्ष, मुंगावली), रानी साहू (महिला प्रदेश अध्यक्ष, सिरोंज), रवि कुमारी साहू (महिला जिला अध्यक्ष, अशोकनगर) एवं आशा साहू (जिला अध्यक्ष) की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश साहू (सिल्लन), राष्ट्रीय युवा कार्यवाहक अध्यक्ष, अखिल भारतीय तेली महासभा ने की। समारोह में संरक्षक मंडल के सदस्य कोमलप्रसाद साहू (पूर्व अध्यक्ष, नगर पंचायत करैरा), लखनलाल साहू (पूर्व अध्यक्ष, साहू समाज करैरा) एवं बृजेश साहू (पूर्व अध्यक्ष, साहू समाज करैरा) विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजयकुमार साहू (मुहार वाले) सहित पूरी कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ लेने वालों में उपाध्यक्ष विजय साहू (राज फोटो) एवं मुकेशकुमार साहू, सचिव रामेश्वरदयाल साहू, महासचिव अनिल साहू, महामंत्री शिवकुमार साहू, कोषाध्यक्ष दयाराम साहू, सह-कोषाध्यक्ष सरमन साहू, सह-सचिव ब्रदीप्रसाद साहू, संगठन मंत्री रमेश साहू, सह-संगठन मंत्री महेश साहू, कार्यालय मंत्री कपिल साहू, सह-कार्यालय मंत्री पवन साहू, कोऑर्डिनेटर दयाशंकर साहू, मीडिया प्रभारी हरिनिवास साहू, सह मीडिया प्रभारी संजीव साहू, एंकर नमित मोदी एवं सह-एंकर बंटी साहू शामिल रहे। मंदिर निर्माण समिति के सदस्य बिहारीलाल साहू, कैलाश साहू (जिगना), मुन्नालाल साहू, राजू साहू, स्वरूप नारायण साहू, रामकुमार साहू, सुनील साहू एवं दीपू साहू तथा वार्ड पार्षद समिति के सदस्य केशवप्रसाद साहू, बृजमोहन साहू, विनोद साहू, जितेंद्र साहू, मनीराम साहू, गोविंद साहू, दीपक साहू, संतोष साहू, मनीष साहू एवं राहुल मोदी भी उपस्थित रहे।समारोह का सबसे महत्वपूर्ण क्षण तब आया, जब अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अस्तोलिया के आग्रह पर करैरा विधायक रमेशप्रसाद खटीक ने साहू समाज करैरा की वैवाहिक धर्मशाला निर्माण हेतु ₹15 लाख की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। विधायक की इस घोषणा से पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उपस्थित समाजबंधुओं ने खड़े होकर करतल ध्वनि के साथ विधायक का अभिनंदन किया और इसे समाज के लिए ऐतिहासिक सौगात बताया।राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर का समाज को संदेश उन्होंने अपने उद्बोधन में अखिल भारतीय तेली महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, संगठन, संस्कार और शिक्षा में निहित है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने, युवाओं को नेतृत्व के अवसर देने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित होकर कार्य करेगा तभी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य और अधिक उज्ज्वल बनेगा। प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अस्तोलिया का समाजहित का संदेश दिया उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अस्तोलिया ने अपने संबोधन में कहा कि साहू समाज को शिक्षा, सामाजिक समरसता, आर्थिक आत्मनिर्भरता और संगठनात्मक मजबूती को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक परिवार को संगठन से जोड़ना, युवाओं को जिम्मेदारियां देना तथा सामाजिक संस्थाओं को सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए मिल-जुलकर कार्य करने और नई पीढ़ी को संस्कार एवं शिक्षा से जोड़ने का आह्वान किया। पूर्व विधायक कैलाश साहू ने भी समाज को बच्चों की उच्च शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की प्रेरणा देते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही प्रगति का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। समारोह में करैरा क्षेत्र के विभिन्न समाजों के अध्यक्ष, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में पत्रकार एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। अंत में साहू समाज करैरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजयकुमार साहू (मुहार वाले) ने सभी अतिथियों, वरिष्ठजनों, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
करैरा में साहू समाज का ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह, विधायक रमेशप्रसाद खटीक ने वैवाहिक धर्मशाला हेतु ₹15 लाख देने की घोषणा, राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने दिया समाजहित का संदेश
By -
जुलाई 28, 2026
0
करैरा में साहू समाज का ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह, विधायक रमेशप्रसाद खटीक ने वैवाहिक धर्मशाला हेतु ₹15 लाख देने की घोषणा, राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने दिया समाजहित का संदेश
Tags:
