जुन्नारदेव। अवैध रेत परिवहन के मामले में राजस्व निरीक्षक (RI) को घेरकर धमकाने एवं चांटा मारने के प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 170 के तहत जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में हिमांशु टांडेकर (27 वर्ष), पिता रेशू टांडेकर तथा हरीश टांडेकर (29 वर्ष), पिता रेशू टांडेकर, दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 02, जुन्नारदेव शामिल हैं।गौरतलब है कि अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक को आरोपियों ने घेरकर धमकाया और उनके साथ मारपीट की थी। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और विधि अनुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
