जुन्नारदेव। भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया विभाग, जिला छिंदवाड़ा द्वारा विधानसभा जुन्नारदेव की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक श्री पियूष बत्रा द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खण्डेलवाल के निर्देशानुसार, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक माननीय श्री सुयश त्यागी, भाजपा जिला संगठन प्रभारी श्री आदित्य (बबला) शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव तथा सोशल मीडिया छिंदवाड़ा संभाग प्रभारी श्री आदित्य शर्मा की सहमति से की गई।
घोषित कार्यकारिणी में भूपेंद्र साहू को भाजपा सोशल मीडिया विभाग का विधानसभा जुन्नारदेव संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा योगेश मडावी एवं संतोष बरखडे को विधानसभा सहसंयोजक तथा अन्य कार्यकर्ताओं को सदस्य का दायित्व सौंपा गया है।
नियुक्ति के पश्चात भूपेंद्र साहू ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की विचारधारा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य किया जाएगा।
भूपेंद्र साहू की इस नियुक्ति पर भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
