सांवरी-उमरेठ क्षेत्र में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई 30 वाहनों की जांच, 10 वाहनों पर कार्रवाई, ₹81,000 का चालान

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
 

सच की आँखे परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देश पर मंगलवार को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री अनुराग शुक्ला के नेतृत्व में परिवहन विभाग ने सांवरी-उमरेठ क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान करीब 30 छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गई। दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग सहित अन्य नियमों की जांच में 10 वाहनों में अनियमितताएं पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत ₹81,000 की चालानी कार्रवाई की गई।

परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default