बारिश के बीच आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 49 पाव विदेशी शराब, 24 बीयर केन और 7 लीटर महुआ मदिरा जब्त

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आँखे

छिन्दवाड़ा/22 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री हरेन्द्र नारायन के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान के तहत बुधवार अपरान्ह वृत परासिया क्षेत्र में देलाखारी के आगे भूराभगत रोड के समीप स्थित ग्रामों में अवैध मदिरा के परिवहन, निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध दबिश कार्रवाई की गई।

      बारिश के बीच आबकारी दल ने ग्राम कुर्सी ढाना एवं जंगल के दुर्गम रास्ते से होकर ग्राम कानखेड़ी में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 49 पाव विदेशी मदिरा, 24 बीयर केन, 16 पाव देशी मदिरा तथा 7 लीटर हाथ भट्टी महुआ मदिरा जब्त की गई। मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत होने की शर्त पर जमानत पर छोड़ा गया। जब्त मदिरा की कुल कीमत लगभग 13 हजार रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही भूराभगत रोड के समीपस्थ ग्रामों में तलाशी, गश्त एवं दबिश की कार्रवाई भी की गई।

      इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, वृत परासिया प्रभारी एवं आबकारी उप निरीक्षक श्री जीत सिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षक श्री ओम नारायण बामने, महिला आरक्षक श्री दीपाली झारिया, आरक्षक श्री रविशंकर कंगाली तथा नवागत आरक्षक श्री घनश्याम पंद्रे का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default