वर्षा ऋतु के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड परासिया के उपखंड जामई, परासिया, अमरवाड़ा के विभिन्न ब्लॉक तामिया , हर्रई ,अमरवाड़ा, जामई ,परासिया के विभिन्न ग्रामों में स्थापित शासकीय हैंडपंप, नल जल योजनाओं ,कुओं एवं अन्य पेय जल स्रोतों का चरण बद्ध रूप से क्लोरिनेशन कराया जा रहा है इस अभियान का उद्देश्य पेयजल स्रोतों को जीवाणु रहित बनाते हुए जल जनित रोगों की रोकथाम करना तथा नागरिकों को गुणवत्ता युक्त एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियो ने बताया कि वर्षा ऋतु में भूजल एवं अन्य पेयजल स्रोतों में दूषित होने की संभावना बढ़ जाती है इसे ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा नियमित रूप से पेयजल स्रोतों का क्लोरिनेशन कराया जा रहा है जिससे डायरिया, हैजा ,टाइफाइड ,सहित अन्य जल जनित रोगों की रोकथाम सुनिश्चित हो सके तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति बनाई रखी जा सके विभाग द्वारा ग्रामीण नागरिकों से अपील की गई है वर्षा ऋतु के दौरान पेयजल को सदैव स्वच्छ विसंक्रमित एवं ढक्कनदार बर्तन में सुरक्षित रखें पानी निकालने के लिए लंबी हैंडल वाले स्वच्छ मग का प्रयोग करें, सीधे हाथ पानी में ना डालें जन स्वास्थ्य की दृष्टि से यदि संभव हो सके तो पानी को उबालकर एवं छान कर ठंडा करने के बाद ही उपयोग करें ।
विभाग ने जन साधारण से यह भी आग्रह किया है कि हैंडपंप ,कुआं ,एवं अन्य पेयजल स्रोतों के आसपास नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखें गंदा पानी एकत्रित न होने दे ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने क्लोरिनेशन का कार्य निरन्तर जारी है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड परासिया के कार्यपालन यंत्री महोदय श्री राहुल मेहरा ने सभी से सहयोग की अपील की है।
