सच की आँखे
छिन्दवाड़ा/22 जुलाई 2026/ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक श्री दीपक गेडाम की उपस्थिति में विकासखंड बिछुआ के सेक्टर क्रमांक-1 स्थित मानव जल कल्याण सेवा समिति, बिछुआ के कार्यालय में विकासखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई।बैठक में मानव जल कल्याण सेवा समिति के सचिव श्री मनोज जैन, नवांकुर समिति से श्री विजय वर्मा, श्री भजनलाल वर्मा, मेंटर श्री लक्ष्मीधर माहोरे, श्री विशाल बघेले, श्री गणेश डेहरिया, बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं सहित अन्य विद्यार्थी शामिल हुए। बैठक के दौरान जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन ने उपस्थित प्रतिभागियों को सर्पदंश रोकथाम एवं नशा मुक्त ग्राम बनाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने सर्पदंश की स्थिति में बचाव एवं उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की तथा नशा मुक्त ग्राम बनाने के उपायों पर भी विस्तार से मार्गदर्शन दिया। जागरूकता कार्यक्रम में परामर्शदाता, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं के साथ मानव जल कल्याण सेवा समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।
