सच की आंखें छिंदवाड़ा ___रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा द्वारा नए रोटरी कार्यकाल के प्रथम दिवस एक जुलाई2026 को डॉक्टर डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा के ब्लड बैंक में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 51 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया।रक्तदान शिविर में रोटरी क्लब अध्यक्ष अध्यक्ष विनीत पटौदी, सचिव जयेश गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष अमित मक्कड़ रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर विनोद तिवारी सहित रोटेरियन संजय जैन, आशीष जैन, अरविंद अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, नंदकिशोर डोडानी, निलेश गुप्ता, हरीश बत्रा, चरणजीत बत्रा, दीपक खंडेलवाल, पंकज अग्रवाल, संदीप सिंह चंदेल, युवराज
अल्डक, डॉ. कान्हा अग्रवाल एवं डॉ. निश्चय जैन मुकेश जैन की सक्रिय सहभागिता रही।
रोटरैक्ट क्लब की ओर से प्रखर अग्रवाल, यश अग्रवाल, आशुतोष चौरसिया ने भी उत्साहपूर्वक सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में पटौदी फोर्ट, एमजी मोटर्स, तनिष्क, सुनील ऑटोमोटिव ग्रुप एवं युवराज टीवीएस का सराहनीय सहयोग मिला।इस अवसर पर दक्ष डोडानी एवं दिव्यांश पटौदी ने पहली बार रक्तदान कर युवाओं के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।मोनल पटौदी,सहित अन्य महिलाओं ने भी रक्तदान कर पुनीत कार्य किया।रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे विनित पटौदी ने कहा कि हम रोटरी क्लब की ओर से सभी रोटेरियन साथियों एवं शहर के समाजसेवियों एवं प्रतिष्ठानों को आपके इस उदार भाव से किए गए रक्तदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।साथ ही उन रोटेरियन साथियों को भी धन्यवाद देते है जिन्होंने आज इस रक्तदान शिविर में उपस्थित होकर सभी रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर रोटे विनोद तिवारी ने कहा कि आज रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में इतनी बड़ी संख्या में हुए रक्तदान से किसी जरूरत मंद व्यक्ति को रक्त लग सकता है उसकी जान बचाई जा सकती है।ये पुनीत कार्य रोटरी क्लब एवं शहर के रक्तदानियों के कारण की संभव हो पाया है ।रक्तदान महादान नेक कार्य है आम जन को भी समय समय पर रक्तदान करना चाहिए।रोटरी क्लब के सचिव रोटे जयेश गुप्ता ने सभी चिकित्सकों एवं ब्लड बैंक प्रभारी डाक्टर रंजना टांडेकर जी अनिल रघुवंशी,सियाजी,सहित पूरे स्टॉप के सहयोग से ही संभव हो पाया है।शिविर की सफलता में जिला अस्पताल छिंदवाड़ा ब्लड बैंक के चिकित्सकों, टेक्नीशियनों एवं नर्सिंग स्टाफ का विशेष योगदान रहा। सभी ने रक्तदाताओं की सुविधा एवं सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए शिविर को सफल बनाया।रोटरी क्लब के कोषाध्यक्ष अमित मक्कड़ ने कहा कि आज डॉक्टर डे के अवसर पर क्लब द्वारा उपस्थित चिकित्सकों का हरा पौधा भेंट कर सम्मान किया गया तथा उनके समाज एवं मानवता के प्रति अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।
रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं एवं सेवा में सहभागी सभी व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी सेवा कार्य निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ