वा संकल्प सोसायटी ने डॉक्टर्स डे पर किया पौधा भेंट डॉक्टर्स डे पर संकल्प की अनूठी पहल डा.चेंबर में जाकर किया पौधा भेंट. संकल्प सोसाइटी ने किया स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती के नायकों का सम्मान


सच कि आंखें छिंदवाड़ा _ देशभर में आज डा. विधानचंद्र राय की याद में राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस मनाया जाता है। 'डॉक्टर दिवस' नाम से ही साफ है कि यह दिन देश के डॉक्टर्स को समर्पित है. हर साल यह दिन लोगों को नया जीवन देने वाले डॉक्टर्स के प्रति सम्मान और उनका आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। 1 जुलाई  को 36 वां राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस मनाया गया सामाजिक संस्था सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चिकित्सकों का सम्मान उनके क्लीनिक हॉस्पिटल पहुंचकर संस्था की वरिष्ठ मार्गदर्शक सुश्री आराधना शुक्ला, संस्था अध्यक्ष डा. चंद्रकांत विश्वकर्मा , विधि सलाहकार एड. मुकेश दीक्षित,प्रवक्ता डा.डी एस चौरे , डाॅ सविता चौरे , समाजसेवी आशीष वर्मा द्वारा आज डॉक्टर डे पर ख्यातिप्राप्त चिकित्सको का सम्मान संकल्प अंगवस्त्र एवम पौधा भेंटकर  किया गया जिसमे मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अभय कुमार ,  यूरोलॉजिस्ट डॉ पुष्पेंद्र सिंह बघेल ,डॉ.जी.एस दुबे ,डॉ प्रीति बघेल, डॉ भारती बदलानी, डॉ. कंचन दुबे, डॉ शोभा मोइत्रा, डॉ नीरजा तिवारी ,डॉ.चंद्रकांत विश्वकर्मा, डाॅ पवन नंदुलकर, डॉ विकास द्विवेदी,डॉ.डी. एस.चौरे, डॉ.सविता चौरे सहित संस्था के सहयोगी चिकित्सकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज डीन डा.अभय कुमार ने संकल्प के इस कार्य को सराहनीय कदम कहा एवम सेवा के प्रति समर्पित भाव के लिए संकल्प की पूरी टीम की सराहना भी की, डा.घनश्याम दुबे एवम डा.प्रीति पुस्पेंद्र बघेल ने संकल्प सोसायटी के  निरंतर सेवा कार्य के लिए संकल्प के साथ एवम सहयोग की बात कही सामाजिक क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहीं संस्था सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रतिवर्ष डॉक्टर्स डे पर संस्था के सहयोगी चिकित्सकों का सम्मान एवं वर्ष भर सेवा कार्य किए जाते है।    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ