हरेई-बिजोरी सड़क की खुली पोल, नई सड़क जगह-जगह छोड़ रही गिट्टी, गुणवत्ता पर उठे सवाल

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
हरेई-बिजोरी सड़क की खुली पोल, नई सड़क जगह-जगह छोड़ रही गिट्टी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
हरेई-बिजोरी सड़क की खुली पोल, नई सड़क जगह-जगह छोड़ रही गिट्टी, गुणवत्ता पर उठे सवाल

मनेश साहु संपादक 9407073701

सच की आंखें | छिंदवाड़ा। हरेई से बिजोरी तक हाल ही में निर्मित सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। सड़क बनने के कुछ ही समय बाद कई स्थानों पर डामर उखड़ने लगा है और सतह से गिट्टी निकलकर बिखर रही है। सड़क के किनारों पर दरारें भी दिखाई देने लगी हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने गंभीर आपत्ति जताई है।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर चलते समय जगह-जगह गिट्टी उखड़ने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी परत कमजोर पड़ गई है, जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बाद केवल खानापूर्ति करते हुए मरम्मत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क की तकनीकी गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने, निर्माण एजेंसी की जिम्मेदारी तय करने तथा दोषी अधिकारियों और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने सड़क की स्थायी और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराकर आमजन को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने की मांग की है।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default