प्रदेश के 68 महाविद्यालयों में AI और फिनटेक विथ एआई सर्टिफिकेट कोर्स की होगी नि: शुल्क पढ़ाईIIT दिल्ली के सहयोग से विद्यार्थियों को दिया जाएगा आधुनिक तकनीकी कौशल आधारित प्रशिक्षणप्रदेश के 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस व 13 स्वशासी महाविद्यालयों में मिलेगी सुविधा

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आँखे

भोपाल/छिन्दवाड़ा/27 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए महाविद्यालयों में रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम प्रारंभ करने को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि प्रदेश के 68 शासकीय महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एआई एवं फिनटेक विथ एआई के ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ किए जा रहे हैं। इनमें 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस तथा 13 स्वशासी महाविद्यालय शामिल हैं। यह कोर्स आईआईटी दिल्ली के सहयोग से संचालित किया जाएगा।

      शासकीय महाविद्यालयों में परंपरागत पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रदेश के 68 महाविद्यालयों में AI और फिनटेक विथ एआई सर्टिफिकेट कोर्स की पढ़ाई कराई जाएगी। पाठ्यक्रम का संचालन IIT दिल्ली के सहयोग से किया जाएगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी कौशल आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। महाविद्यालयों में संचालित यह सर्टिफिकेट कोर्स विद्यार्थियों के लिए पूरी तरह नि:शुल्क होगा।

2000 विद्यार्थियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण - उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 2000 विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं फिनटेक विथ आई के ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स के माध्यम से प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रथम चरण में यह लक्ष्य 1000 विद्यार्थियों का था, जिसे इस वर्ष बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है।

सर्टिफिकेट कोर्स से विद्यार्थियों को होने वाले लाभ - उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे AI और FinTech with AI Certificate कोर्स का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। जिससे वे नई तकनीकों का प्रभावी उपयोग करते हुए नवाचार और डिजिटल युग में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। इससे विद्यार्थियों को करियर में नए अवसर मिलेंगे। वर्तमान के डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और फिनटेकका महत्व लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में एआईऔर फिनटेक विथ एआई सर्टिफिकेट कोर्सविद्यार्थियों के लिए भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप एक महत्वपूर्ण कौशल-विकास कार्यक्रम बनकर उभर रहा है। इस कोर्स से विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल बैंकिंग, ऑनलाइन भुगतान प्रणाली, साइबर सुरक्षा, वित्तीय प्रौद्योगिकी तथा एआईआधारित आधुनिक वित्तीय समाधान का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है। साथ ही वे बैंकिंग, फिनटेक कंपनियों, आईटी क्षेत्र, स्टार्ट-अप और डिजिटल वित्तीय सेवाओं में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default