मोयारी की महिलाओं ने पकड़ी अवैध शराब से भरी बोलेरो, आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवालग्रामीण महिलाओं की सतर्कता से उजागर हुई कथित अवैध शराब सप्लाई, प्रशासनिक कार्रवाई की मांग तेज

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आँखे जुन्नारदेव। जुन्नारदेव क्षेत्र के ग्राम मोयारी में ग्रामीण महिलाओं ने साहस और एकजुटता का परिचय देते हुए कथित रूप से अवैध शराब से भरी एक बोलेरो वाहन को रोककर उसका पर्दाफाश कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में आबकारी विभाग और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से गाँवों में अवैध शराब की सप्लाई हो रही थी, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस पर प्रभावी अंकुश लगाने में नाकाम रहे। ऐसे में महिलाओं ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए वाहन को पकड़ लिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि शासन द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान का वास्तविक प्रभाव जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रहा है। उनका आरोप है कि यदि समय पर प्रभावी कार्रवाई होती, तो गाँवों में अवैध शराब की खुलेआम सप्लाई नहीं हो पाती।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसे नेटवर्क पर स्थायी रोक लगाने के लिए नियमित अभियान चलाया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में नशे के बढ़ते प्रभाव को रोका जा सके।

बड़ा सवाल

जब ग्रामीण महिलाएं सतर्कता और साहस के बल पर कथित अवैध शराब की खेप पकड़ सकती हैं, तो संबंधित विभागों की नियमित कार्रवाई कितनी प्रभावी है? यह घटना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े करती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default