सर्वसम्मति से पप्पूराव ढोरे बने महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज छिंदवाड़ा के जिलाध्यक्षसमाज भवन पोआमा में हुई बैठक, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
सर्वसम्मति से पप्पूराव ढोरे बने महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज छिंदवाड़ा के जिलाध्यक्ष
समाज भवन पोआमा में हुई बैठक, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
सर्वसम्मति से पप्पूराव ढोरे बने महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज छिंदवाड़ा के जिलाध्यक्ष समाज भवन पोआमा में हुई बैठक, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

छिंदवाड़ा। महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज जिला छिंदवाड़ा की महत्वपूर्ण बैठक समाज भवन पोआमा में समाज के वरिष्ठजनों एवं सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के नए जिलाध्यक्ष का चयन एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श करना था।
बैठक में समाज के सभी वरिष्ठजनों एवं उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पप्पूराव ढोरे को महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज जिला छिंदवाड़ा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। उनके नाम का प्रस्ताव ऋषि सोनी (सांवरी) ने रखा, जिसका समर्थन रामाधार सोनी (खरवड़े चंदनगांव) ने किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत से प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पप्पूराव ढोरे ने समाज के सभी वरिष्ठजनों एवं सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने शिक्षा, युवाओं की भागीदारी, सामाजिक समरसता, प्रतिभाओं के सम्मान तथा समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का गठन कर विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा करने की बात कही।
बैठक में वक्ताओं ने समाज की एकजुटता को उसकी सबसे बड़ी ताकत बताते हुए संगठन को मजबूत बनाने, समाज के हितों की रक्षा करने तथा नई पीढ़ी को समाज से जोड़ने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पप्पूराव ढोरे का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन कर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। बैठक का समापन समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं समाजहित में निरंतर कार्य करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default