खाद्य विभाग ने किया शहर के विभिन्न डेयरी एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षणचलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य नमूनों की जांच भी की गईसंबंधित प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई बनाए रखने के दिये निर्देश

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आँखे

छिन्दवाड़ा/27 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार खाद्य विभाग के जांच दल द्वारा सोमवार को छिंदवाड़ा शहर में विभिन्न डेयरियों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गुरैया स्थित दिनशा मिल्क चेलिंग सेंटर का निरीक्षण कर दूध के दो नमूने संग्रहित किए गए। वहीं सांची डेयरी खजरी से दूध, दही एवं घी के नमूने तथा सेंट्रल मार्ट से घी के दो नमूने जांच करने हेतु लिए गए।

      खाद्य विभाग के जांच दल ने कामधेनु डेयरी, वर्षा डेयरी एवं सत्यम शिवम छिंदवाड़ा में चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य नमूनों की जांच भी की। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा स्पाइस 28 रेस्टोरेंट छिंदवाड़ा के किचन का भी निरीक्षण किया गया तथा वहां भी साफ-सफाई बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default