सच की आँखे
छिन्दवाड़ा/21 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शासन के निर्देशों के तहत श्री यशवंत वैद्य को जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय छिंदवाड़ा से स्थानांतरित कर जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय बालाघाट में पदस्थ किया गया है। उन्होंने 21 जुलाई 2026 को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।आदेश में उल्लेखित प्रावधानों के अनुसार, जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय, छिंदवाड़ा के नियमित प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों के सुचारु संचालन के लिए वरिष्ठ सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री सी.के. बारापात्रे को कार्यालय का वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रभार सौंपा गया है। यह व्यवस्था नियमित जिला सांख्यिकी अधिकारी द्वारा कार्यभार ग्रहण करने तक प्रभावी रहेगी। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
