नमो नमो मोर्चा भारत में श्रीमती ललिता साहू बनीं प्रदेश महिला अध्यक्ष, देशभर से मिल रहीं बधाइयाँ

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
नमो नमो मोर्चा भारत में श्रीमती ललिता साहू बनीं प्रदेश महिला अध्यक्ष, देशभर से मिल रहीं बधाइयाँ

इंदौर/
नमो नमो मोर्चा भारत में श्रीमती ललिता साहू बनीं प्रदेश महिला अध्यक्ष, देशभर से मिल रहीं बधाइयाँ
नमो नमो मोर्चा भारत की मध्य प्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक इंदौर में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा विभिन्न स्तरों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।

इसी क्रम में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय श्रीमती ललिता साहू को नमो नमो मोर्चा भारत का प्रदेश महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय हटवार, राष्ट्रीय नियुक्ति प्रभारी लता लकी पटेल, प्रदेश अध्यक्ष गुलाब सिंह गोलहानी तथा प्रदेश महामंत्री जे.पी. साहू की अनुशंसा पर की गई।

नियुक्ति की घोषणा के बाद मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से श्रीमती ललिता साहू को बधाई एवं शुभकामना संदेश प्राप्त हो रहे हैं। प्रदेश नियुक्ति प्रभारी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष राज ने बताया कि इंदौर में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भव्य, अनुशासित एवं सफल रही। उन्होंने कहा कि श्रीमती ललिता साहू के नेतृत्व, संगठन क्षमता और सेवा भावना से महिला प्रकोष्ठ को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती ललिता साहू अपने समर्पण और कार्यकुशलता के बल पर संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी। संगठन के पदाधिकारियों ने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनके अनुभव का लाभ पूरे संगठन को मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default