गौरझामर (जिला सागर)। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष याकृति जड़िया का भाजपा जिला सागर (ग्रामीण) के गौरझामर मंडल में प्रवास कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान उन्होंने देवरी विधायक पंडित बृज बिहारी पटेरिया एवं भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में सहभागिता की।
प्रवास के दौरान देवरी विधायक पंडित बृज बिहारी पटेरिया ने अपने कार्यालय में याकृति जड़िया का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिला मोर्चा की वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
गौरझामर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह लोधी के निवास पर संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियान पर चर्चा की गई। बैठक के उपरांत वहां भी वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री राजेश दीक्षित, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, संतोष सोनी, नाथूराम मिश्रा, मनोज घुरा, अनिल दिमोली, जिला उपाध्यक्ष उमा खटीक, जिला महामंत्री प्रीति पटवारी, पूर्व जिला मंत्री वंदना दुबे, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूनम मेहरा, मंडल महामंत्री नीलिमा, पूर्व जनपद सदस्य एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वैभव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा नेत्री हेमलता साहू ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष याकृति जड़िया का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
