अपराधों के त्वरित निराकरण और त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देशडीआईजी राकेश सिंह ने अपराध समीक्षा बैठक में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निपटारे पर दिया जोर

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आँखे छिंदवाड़ा। पुलिस कंट्रोल रूम में बुधवार को उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) राकेश सिंह की अध्यक्षता में जिले की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, सभी एसडीओपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
बैठक में जिले में घटित गंभीर एवं चिन्हित अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गई। डीआईजी ने लंबित अपराधों, चालानों और सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही सीसीटीएनएस परियोजना के अंतर्गत ऑनलाइन कार्य प्रणाली को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया।
डीआईजी राकेश सिंह ने विवेचना के दौरान आने वाली समस्याओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी त्योहारों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा महिला एवं बच्चों से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई और पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा, एसडीओपी भारती जाट (चौरई), कल्याणी बरकड़े (अमरवाड़ा), सोनम पाटिल (जुन्नारदेव), डीएसपी (अजाक) सुनील बरकड़े, यातायात डीएसपी रामेश्वर चौबे, सभी थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी (सूबेदार) लोहित शेंडे, पुलिस लाइन सूबेदार कमला कुशवाहा, कंट्रोल रूम प्रभारी डी.एस. शेंडे सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default