शहर में अघोषित बिजली कटौती को लेकर कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि पंचशील कॉलोनी सहित पूरे नगर में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती के कारण और तो और आधी रात को असमय कटौती से आम नागरिकों एवं व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिना किसी पूर्व सूचना के बार-बार बिजली बंद किए जाने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।
विशेष रूप से सुबह से धोक सब्जी व्यापारियों का व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बिजली न रहने से दुकानदारी, छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का कार्य बाधित हो रहा है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। एवं जलापूर्ति के दौरान बिजली कटौती ने लोगों का जीवन अत्यंत कष्टदायक बना दिया है।
अतः आपसे आग्रह है कि नगर में हो रही अघोषित विद्युत कटौती पर तत्काल रोक लगाते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। यदि किसी तकनीकी कारणवश बिजली बंद करना आवश्यक हो, तो इसकी पूर्व सूचना आम जनता को दी जाए, ताकि नागरिक एवं व्यापारी आवश्यक व्यवस्थाएँ कर सकें।
यदि शीघ्र ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो जनहित में व्यापक जनआंदोलन करने के लिए हम बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष अरुणेश जायसवाल, परशुराम यदुवंशी, राज़ुद्दीन सिद्दीकी, संतोष जंगेला,मुस्तु खान अजय साहू, निखिल यदुवंशी, विनोद यदुवंशी उपस्थित रहे
